स्थापना दिवस व लोहड़ी महोत्सव मनाया, पंजाबी गीतों पर थिरके लोग
Saharanpur News - सहारनपुर में सम्भाल परिवार ने 17वां स्थापना दिवस और लोहड़ी महोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में भांगड़ा पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि राजीव गुंबर ने शुभकामनाएं दीं। खेल और मनोरंजन गतिविधियों ने सभी को आनंदित किया। महिला सदस्यों ने लोहड़ी गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम को खास बनाया।
सहारनपुर। सम्भाल परिवार द्वारा अपना 17वां स्थापना दिवस एवं लोहड़ी महोत्सव दिल्ली रोड स्थित सभागार में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आई भांगड़ा पार्टी के कलाकारों ने शब्द पाठ प्रस्तुत किया और पंजाबी गीतों पर शानदार भांगड़ा कर सभी उपस्थित लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि राजीव गुंबर ने सम्भाल परिवार को स्थापना दिवस एवं लोहड़ी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। प्रमुख दंत चिकित्सक डॉ. अनुराग मैनी, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव छाबड़ा, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, संयोजक जय कलर, सचिन भाई, अमित आहूजा एवं अमित ग्रोवर ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन कराया।
संचालन दलीप अरोड़ा एवं कपिल बत्रा ने संयुक्त रूप से किया। मीडिया प्रभारी राजकुमार मक्कड़ एवं सलाहकार समिति सदस्य मनजीत अरोड़ा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, समाजसेवी संजय अरोड़ा एवं रम्मी धवन की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। महिला सदस्यों द्वारा लोहड़ी गीतों पर किए गए नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। राकेश कत्याल, गुलशन टक्कर, अमित मनोचा, नितेश चिलाना, नीरज रहेजा, रोहित क्वात्रा, मयंक खुराना आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




