जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

Mar 02, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - 28 फरवरी को सहारनपुर में होली के त्योहार पर मिलावट की समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित हुआ। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिठाई दुकानों की चेकिंग की। चेकिंग का मुख्य उद्देश्य गिफ्ट हैंपर्स में एक्सपायर खाद्य पदार्थों को रोकना था। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो मिलावट करते हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

28 फरवरी को बोले सहारनपुर के अंतर्गत इस होली मिलावट फिर न कर दे रंग में भंग शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें मिलावट की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। सोमवार को खबर का असर हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर डीओ फूड एवं उनके खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद की विभिन्न मिठाइयों की दुकानों इत्यादि पर चेकिंग की गई। खास तौर पर यह चेकिंग की गई कि होली के त्योहार पर गिफ्ट हैंपर्स में किसी भी प्रकार का एक्सपायर या नियर टू एक्सपायरी डेट वाला खाद्य पदार्थ या खान पान की चीज पैकेट इत्यादि ना डाले जाए और यह भी कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति एक्सपायर चीजों को पैक करके देता है तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

चेकिंग अभियान में मंडलीय सहायक आयुक्त खाद्य अशोक शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य मनोज वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।