ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर : शिमलाना फीडर से जुड़े 20 गांवों की आपूर्ति 24 घंटे से ठप

सहारनपुर : शिमलाना फीडर से जुड़े 20 गांवों की आपूर्ति 24 घंटे से ठप

बड़गांव के शिमलाना बिजलीघर से जुड़े करीब 20 गांवों में पिछले 24 घंटों से सप्लाई ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। विभागीय कर्मचारियों की हड़ताल के...

सहारनपुर : शिमलाना फीडर से जुड़े 20 गांवों की आपूर्ति 24 घंटे से ठप
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 30 Nov 2022 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़गांव के शिमलाना बिजलीघर से जुड़े करीब 20 गांवों में पिछले 24 घंटों से सप्लाई ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। विभागीय कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सप्लाई बंद बताई जा रही है।

शिमलाना बिजली फीडर पर पिछले 24 घंटों से सप्लाई ठप पड़ी है। फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों के हजारों उपभोक्ता पीने के पानी को तरस रहे हैं। जेई ब्रजगोपाल सिंह लाईन फाल्ट होने की बात कह रहे। जबकि फीडर पर तैनात लाइनमैन लाईन को सही बताकर जेई द्वारा हड़ताल के चलते नानौता से सप्लाई बंद कराने की बात कह रहे हैं। उपभोक्ता रविन्द्र, मनोज, अजीत सिंह, मोहन,पिंटू, विनोद ने बताया कि पिछले 24 घंटों से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। सप्लाई न आने से ग्रामीण व पशु पानी पीने को भी तरस रहे हैं। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से बिजली सप्लाई सुचारू करने की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें