ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसर्वश्रेष्ठ पेटिंग बनाने पर सहारनपुर की बेटी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ पेटिंग बनाने पर सहारनपुर की बेटी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

सहारनपुर की बेटी देवांगी कपिल ने सर्वश्रेष्ठ पेटिंग बनाने पर अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित किया...

सर्वश्रेष्ठ पेटिंग बनाने पर सहारनपुर की बेटी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 07 Dec 2019 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर की बेटी देवांगी कपिल ने सर्वश्रेष्ठ पेटिंग बनाने पर अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जित किया है। बेटी की काबिलियत पर परिजन गदगद है। देवांगी केएलजी पब्लिक स्कूल की छात्रा है।तीन दिसंबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अवध में राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी एवं कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में पेटिंग प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बाद देशभर से लगभग 29 हजार पेंटिंग भेजी गई थी। इसमें सहारनपुर से कोरी माजरा निवासी देवांगी कपिल ने भी पेटिंग प्रस्तुत की। प्रदर्शनी में देवांगी कपिल की पेटिंग को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पाकर देवांगी बेहद खुश है। देवांगी के पिता कुंवर सिंह कपिल प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर में शिक्षक है। जबकि माता दीपमाला गंगोह के दलीप सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शिक्षिका के पद पर तैनात है। देवांगी शारदा नगर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार पाने का श्रेय देवांगी ने प्रधानाचार्या बबीता मलिक को दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें