डबल एनकाउंटर : शकलापुरी और टपरी में चार बदमाशों को लगी गोलियां, गिरफ्तार
Saharanpur News - सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस की दो मुठभेड़ें हुईं। एक मुठभेड़ में एक चोर की टांग में गोली लगी और दूसरी में तीन अंतरराज्जीय चोरों को गिरफ्तार किया गया। सभी घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया और उनके...

सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस की दो अलग-अलग जगहों पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक मुठभेड़ में मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश की टांग में पुलिस की गोली लगी। वहीं, दूसरी मुठभेड़ में अंतरराज्जीय चोर गिरोह तीन बदमाशों की टांग में भी पुलिस की गोली लगी। घायल बदमाशों को उपचार दिलाकर पुलिस ने अदालत में पेशकर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से हथियार और चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शकलापुरी स्थित एक मंदिर में पिछले दिनों चोरी हो गई थी। शनिवार की रात पुलिस शकलापुरी रोड पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो बदमाश की टांग लगी। आरोपी की पहचान शौकिन उर्फ कादिर पुत्र फुरकान निवासी ग्राम उसण्ड कोतवाली बेहट रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 15 अधिक लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बदमाश ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया है। टपरी बाइपास से शामली, मुजफ्फरनगर के बदमाश गिरफ्तार पुलिस की दूसरी मुठभेड़ टपरी बायपास पर हुई। देहात कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी ग्राम रामनगर की तरफ से शेखपुरा जाने वाली रोड पर एक स्विफट कार आती दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी दिखाकर कार को रुकने का ईशारा किया। तभी अचानक कार सवारों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर ग्राम मुबारिकपुर जाने वाली रोड कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर बदमाशों ने कार रोककर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम को नजदीक आता देख बदमाशों फायिरंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में गोली चलाई गई। तीनों बदमाशों की टांग में पुलिस की गोली लगी। आरोपियों की पहचान मुजम्मिल पुत्र मोहब्बत निवासी मसावी थानाभवन शामली, सरफराज उर्फ सोनू पुत्र स्व गुलाम मोहम्मद निवासी ग्राम जौला थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर व राजू उर्फ राजीव पुत्र दरियाव सिंह ग्राम हीण्ड थानाभवन शामली के रुप में हुई। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाकर पुलिस ने अदालत पेशकर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से तीन तमंचे 11 कारतूस, एक कार, ट्रासंफार्मर चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड़ में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




