Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Police Action SSP Suspends Officers Over Illegal Mining Video
चौकी इंचार्ज, सिपाही सस्पेंड और चिलकाना इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

चौकी इंचार्ज, सिपाही सस्पेंड और चिलकाना इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

संक्षेप:

Saharanpur News - सहारनपुर में खनन ट्रकों से अवैध वसूली के वायरल वीडियो के मामले में एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई की है। चिलकाना थाने के इंस्पेक्टर और पठेड़ चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने...

Mon, 15 Sep 2025 12:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सहारनपुर। खनन के ट्रकों से अवैध वसूली करने के वायरल हुए वीडियो के मामले में एसएसपी ने कार्रवाई की है। रविवार देर शाम एसएसपी ने थाना चिलकाना इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही इसी थाने की चौकी पठेड़ के इंचार्ज और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच भी बैठा दी है। छानबीन में अन्य पुलिसकर्मी भी जद में आ सकते हैं। दरअसल, पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी खनन से भरे ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए दिख रहे थे। यह वीडियो थाना चिलकाना क्षेत्र को बताया जा रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसएसपी ने मामले में जांच बैठाई थी। जांच में सामने आया है कि थाना चिलकाना की पठेड़ चौकी इंचार्ज संदीप कुमार और उनके साथ सिपाही सहदेव ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने सख्ती दिखाते हुए रविवार देर शाम चौकी इंचार्ज और सिपाही को सस्पेंड कर दिया, जबकि थाना चिलकाना इंस्पेक्टर चंद्रसैन सैनी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एसएसपी ने मामले की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी, जो जल्द पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके पश्चात अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि इसमें कई अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्ता होने की बातें भी सामने आ रही हैं। --------- वर्जन:- वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज और सिपाही को सस्पेंड और थाना चिलकाना इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर किया गया है। मामले में जांच भी बैठा दी गई है। -आशीष तिवारी, एसएसपी