कमिश्नर व डीएम ने दी होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं
Saharanpur News - सहारनपुर में, कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार और डीएम मनीष बंसल ने होली पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे रंगों के इस त्योहार को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। हर्बल रंगों का प्रयोग करें और अनुशासनहीन गतिविधियों से दूर रहें। रंगों के साथ सकारात्मकता और नई सोच का संचार करें।

सहारनपुर। होली के पावन पर्व पर कमिश्नर और डीएम ने मंडल व जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी। कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार ने रंगों के त्योहार होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आइए हम सभी समरसता, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र की उन्नति में भागीदार बनें। सुरक्षित होली खेलें, जो होली नहीं खेलना चाहता है उसका सम्मान करते हुए उस पर रंग ना डालें। संभव हो तो हर्बल रंगों का प्रयोग करें। आइए इस होली पर रंग बिरंगे रंगों के साथ प्यार के रंग बिखेर जीवन को सकारात्मकता एवं नई दिशा प्रदान करें। डीएम मनीष बंसल ने जिलेवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि रंगों के इस त्योहार होली में सभी हर तरफ प्रेम और सौहार्द बांटते हुए, एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। केमिकल युक्त रंग सेहत के लिये हानिकारक होते हैं, इसलिए इनका प्रयोग न करें। रंग के इस पर्व पर अनुशासनहीन, अवांछित गतिविधियों में खुद को शामिल न करें। सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों, विषमताओं और नकारात्मकता को त्याग कर नई सोच, आचरण और उमंग के साथ होली मनाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


