प्रेमी संग मिलकर पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर के मुनशाद हत्याकांड में पुलिस ने मृतक की पत्नी अफसाना और उसके प्रेमी समरयाब को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि अफसाना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। समरयाब ने मुनशाद को शराब पिलाकर गमछे से गला घोंटकर मार डाला। दोनों को अदालत में पेश किया गया।

प्रेमी संग मिलकर पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या

सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के चर्चित मुनशाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने पहले मुनशाद को शराब पिलाई और फिर गमछे से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान व्योम बिंदल ने बताया कि सरसावा क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुरा निवासी फरमान ने 24 अप्रैल को अपने बहनोई मुनशाद की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुनशाद का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

घटना के खुलासे के लिए सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रसेन सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी अफसाना और उसके प्रेमी समरयाब उर्फ समरा पर शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार अफसाना और समरयाब के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। समरयाब ने मुनशाद से दोस्ती बढ़ाकर घर में आना-जाना शुरू कर दिया था। बाद में मुनशाद को दोनों के संबंधों पर शक होने लगा, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। पुलिस का कहना है कि मुनशाद नशे का आदी था और घर का सामान भी बेच देता था, जिससे परिवार में तनाव बना रहता था। इसी बीच अफसाना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मुनशाद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत समरयाब मुनशाद को गांव के बाहर शराब पिलाने के बहाने ले गया। वहां अधिक शराब पिलाकर बेसुध करने के बाद गमछे से उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।