ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर : लॉकडाउन में पूरे शहर को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम

सहारनपुर : लॉकडाउन में पूरे शहर को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम

सहारनपुर। हिन्दुस्तान टीम रविवार को पूर्ण तालाबंदी के दौरान नगर निगम ने विशेष...

सहारनपुर : लॉकडाउन में पूरे शहर को सैनिटाइज कर रहा नगर निगम
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 18 Apr 2021 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। हिन्दुस्तान टीम

रविवार को पूर्ण तालाबंदी के दौरान नगर निगम ने विशेष सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया है। पूरे शहर और बाज़ारों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। शनिवार रात से ही नगर निगम ने इस अभियान की शुरुआत कर दी। पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है। सात टीमें बनाकर अलग अलग क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही दमकल टीम ने भी अभियान शुरू किया है और सभी सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज किया गया। कमिश्नर ने नगर निगम अफसरों को एक दिन पहले ही पूरे शहर को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें