Saharanpur News: आधुनिक पशुवधशाला के लिए दूसरी बार नहीं आया कोई आवेदन, दोबारा जारी होगा टेंडर

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: ध स्वरूप प्रधानमंत्री को दो हजार का उपहार नगर विधायक राजीव गुम्बर के माध्यम से भेजने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकध स्वरूप प्रधानमंत्री को दो हजार क

Saharanpur News: आधुनिक पशुवधशाला के लिए दूसरी बार नहीं आया कोई आवेदन, दोबारा जारी होगा टेंडर

Saharanpur News: सहारनपुर।नगर निगम की ओर से आधुनिक पशुवधशाला की स्थापना, संचालन एवं रख-रखाव के लिए जारी निविदा में निर्धारित समय सीमा तक किसी भी निविदादाता ने आवेदन नहीं किया। इसके चलते टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब नगर निगम की ओर से दोबारा निविदा जारी करने की तैयारी की जा रही है। एनजीटी नई दिल्ली के निर्देशों के अनुसार नगर निगम के स्वामित्व वाली पशुवधशाला को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट कर आधुनिक, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप पशुवधशाला स्थापित करने की योजना है। इसके संचालन और रख-रखाव के लिए निजी कंपनी को बिल्ड,ओन, ऑपरेट, ट्रांसफर (बीओओटी) मॉडल पर जिम्मेदारी देने के लिए नगर निगम ने दो सितंबर को ई-निविदा जारी की थी।निविदादाताओं

को 16 सितंबर तक वेबसाइट पर अपने आवेदन अपलोड करने थे, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। खास बात यह है कि नगर निगम ने पहली बार आधुनिक पशुवधशाला के लिए 30 वर्ष की अवधि का टेंडर जारी किया था। इससे पहले भी पशुवधशाला के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन उस समय भी कोई आवेदन नहीं आया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: आधुनिक पशुवधशाला के लिए दूसरी बार नहीं आया कोई आवेदन, दोबारा जारी होगा टेंडर