Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Municipal Corporation Anti-Encroachment Drive Removes 50 Shops Imposes Fines
कार्रवाई : 50 दुकानों से हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

कार्रवाई : 50 दुकानों से हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

संक्षेप:

Saharanpur News - नगर निगम सहारनपुर ने बुधवार को जनता रोड पर अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया, जिसमें 50 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। माहीपुरा चौक पर प्रतिबंधित पॉलीथिन के लिए जुर्माना लगाया गया। हकीकत नगर में भी कार्रवाई की गई और 10 दुकानदारों से दो हजार रुपये वसूले गए।

Jan 07, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

नगर निगम सहारनपुर के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बुधवार को जनता रोड स्थित माहीपुरा व हकीकत नगर में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान करीब 50 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान कुछ दुकानों से काउंटर व तख्त जब्त किए गए, जिन्हें जुर्माना लेने के बाद वापस कर दिया गया। माहीपुरा चौक पर अतिक्रमण का मुद्दा व्यापार बंधु की जिलाधिकारी की बैठक में उठाया गया था। इसके बाद शिपू गिरि के निर्देश पर कर्नल एच बी गुरुंग के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। माहीपुरा चौक से आठ दुकानों से लगभग पांच किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई, जिस पर आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभियान के तहत माहीपुरा चौक पर करीब 40 दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क पर सामान फैलाकर बैठने वाले 10 दुकानदारों से 11 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कई दुकानों के सामने रखा सामान जब्त किया गया, जिसे भविष्य में अतिक्रमण न करने का आश्वासन देने पर जुर्माना लेकर वापस किया गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की जांच की गई, जिनमें आठ दुकानों पर पॉलीथिन मिलने पर प्रति दुकान एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। उधर, हकीकत नगर की स्मार्ट रोड पर अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रवर्तन दल ने वहां भी कार्रवाई की। कई दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए 10 दुकानदारों से कुल दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक अमित कुमार, राजवीर, राजेश, नीरज और आशीष समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।