Saharanpur News: अकदम के परिजनों को विधायक आशु मलिक ने सौंपा एक लाख का चेक

Parnav Aggarwal हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: सहारनपुर के विधायक आशु मलिक ने आवारा कुत्ते के हमले में जान गंवाने वाले मासूम अकदस के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संदेश के साथ एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को समर्थन का आश्वासन दिया।

Saharanpur News: अकदम के परिजनों को विधायक आशु मलिक ने सौंपा एक लाख का चेक

Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। सहारनपुर देहात विधानसभा विधायक आशु मलिक ने क्षेत्र के ग्राम हरोड़ा मुस्तकम पहुंचकर आवारा कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाले मासूम अकदस पुत्र जुबैर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही एक लाख रुपये आर्थिक सहायता करते हुए चेक सौंपा। विधायक आशु मलिक ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने शोक संदेश भेजा। साथ ही समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विधायक ने कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हमेशा पीड़ित, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने की अपनी प्रतिबद्धता निभाते रहे हैं। इस मानवीय सहयोग के लिए अपनी ओर से और सहारनपुर देहात विधानसभा की समस्त जनता की ओर से अखिलेश यादव के आभार व्यक्त किया। शोकाकुल परिवार को यह विश्वास मिला है कि समाजवादी परिवार हर कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

Parnav Aggarwal

लेखक के बारे में

Parnav Aggarwal

प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।

परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।

कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।

कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।