पत्नी-बेटी को बंधक बना तमंचे के बल पर अधिवक्ता के घर लूट

Mar 14, 2026 01:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर के दया गार्डन कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने अधिवक्ता नौशाद अली के घर धावा बोला। उन्होंने अधिवक्ता की पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और घर से 43 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना के समय अधिवक्ता मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है।

पत्नी-बेटी को बंधक बना तमंचे के बल पर अधिवक्ता के घर लूट

सहारनपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र की दया गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने अधिवक्ता के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद उनकी पत्नी और बेटी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और घर व चैंबर खंगालकर करीब 43 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार चिलकाना रोड स्थित दया गार्डन कॉलोनी निवासी अधिवक्ता नौशाद अली जिला न्यायालय में वकालत करते हैं। शुक्रवार रात वह ईशा की नमाज व तरावीह पढ़ने के लिए अपने बेटे के साथ नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में घुस गए और घर में मौजूद अधिवक्ता की पत्नी और बेटी को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर डराते-धमकाते हुए एक जगह बैठाकर बंधक बना लिया।

इसके बाद बदमाश आराम से पूरे घर और अधिवक्ता के चैंबर की तलाशी लेते रहे। बताया जा रहा है कि बदमाश चैंबर में रखे करीब 43 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद दोनों मां-बेटी काफी सहम गईं। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसी बीच अधिवक्ता का मुंशी भी मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर बदमाश घबराकर वहां से भाग निकले। भागते समय दोनों बदमाश गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।