Saharanpur Hosts Selection Trials for State-Level Sub-Junior Kabaddi Tournament मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल सम्पन्न, 14 खिलाड़ी चयनित , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Hosts Selection Trials for State-Level Sub-Junior Kabaddi Tournament

मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल सम्पन्न, 14 खिलाड़ी चयनित

Saharanpur News - सहारनपुर में शनिवार को प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किया गया। यह ट्रायल क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा की देखरेख में हुआ। चयनित खिलाड़ियों में...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 4 Oct 2025 10:56 PM
share Share
Follow Us on
मंडल स्तरीय कबड्डी ट्रायल सम्पन्न, 14 खिलाड़ी चयनित

सहारनपुर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए शनिवार को मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल सम्पन्न हुआ। ट्रायल खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा की देखरेख में डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स यम में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों का चयन ईश्वर पाल मुखिया, सुनील कुमार और संजू रानी की टीम ने किया। चयनित खिलाड़ियों में दीपांशु कुमार, रूद्र, अर्जुन धीमान, कारतीकेय (शामली), विक्रांत, आराध्य, कार्तिक, हर्ष चौधरी, अक्षय (सहारनपुर), अविश जावला, देवराज बालियान, वेदांश कुमार, देवांश और कुनाल बालियान (मुजफ्फरनगर) शामिल हैं। आरक्षित खिलाड़ियों में वंश अन्तल, अलीम और अरमान चुने गए। प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर तक गौतमबुद्धनगर में होगा।

आरएसओ राहुल चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को प्रस्तावित मण्डल स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी ट्रायल स्थगित कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।