सब जूनियर हॉकी के ट्रायल संपन्न, बैडमिंटन में निखिल अव्वल

Mar 09, 2026 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बैडमिंटन में निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिंगल्स में आर्यन ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि डबल्स में निखिल-हर्षित की जोड़ी ने जीत हासिल की। चयन ट्रायल में कई खिलाड़ियों का चयन किया गया।

सब जूनियर हॉकी के ट्रायल संपन्न, बैडमिंटन में निखिल अव्वल

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को जिला/मंडल स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल और जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी निखिल अव्वल रहे। स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बालक वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया और उन्हें निरंतर अभ्यास कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सिंगल्स वर्ग में निखिल ने प्रथम और आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डबल्स वर्ग में निखिल व हर्षित की जोड़ी प्रथम तथा मोहम्मद जैद व आर्यन की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

इस अवसर पर आकाश कुमार, धमेन्द्र प्रताप और पुनित कुमार आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, सब जूनियर बालक हॉकी के चयन ट्रायल क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन में सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीण कुमार की देखरेख में कराए गए। जिला हॉकी संघ के सचिव राहुल टॉक और सुश्री मेनका टॉक ने खिलाड़ियों का चयन किया। मंडल स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में अशं, प्रेम कॅडेर, केशव, मआज, अंकुर सैनी, अमान, अरहान, रूद्र शर्मा, विनय, अभय प्रताप, कार्तिक पाल, युगांत यादव, वंश सैनी, अनन्त, समद और नकुल शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।