Saharanpur News: अस्पताल में करती रही इंतजार, पति की सड़क हादसे में मौत

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News: वार का संतुलन, हेलमेट पहने होने के बावजूद गई जान -पत्नी अंजू के पित्त की थैली का शाम को होना था ऑपरेशन, अस्पताल में नाश्ता लेकर जा रहा था प्रदीप फोटो

Saharanpur News: अस्पताल में करती रही इंतजार, पति की सड़क हादसे में मौत

Saharanpur News: सहारनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पत्नी के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में खाना लेकर जा रहे बाइक सवार की नगर निगम के कूड़ा वाहन के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे श्रीराम चौक के पास हुआ। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से संतुलन बिगड़ने पर मृतक प्रदीप कूड़ा वाहन की चपेट में आ गया। उसने हेलमेट भी लगा रखा था, लेकिन जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मेरवानी निवासी प्रदीप मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बुधवार सुबह वह घर से खाना लेकर शहर के एक निजी अस्पताल के लिए निकला था। उसकी पत्नी अंजू अस्पताल में भर्ती है। अंजू की पित्त की थैली में पथरी है और शाम को उसका ऑपरेशन होना था। प्रदीप जोगियान पुल की तरफ से घंटाघर की ओर जा रहा था। श्रीराम चौक के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नगर निगम के कूड़ा वाहन के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अंजू अस्पताल में भर्ती है। प्रदीप दो बेटों और एक बेटी का पिता था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई नीशू मेडिकल चलाता है, जबकि सबसे छोटा भाई मोनू मजदूरी करता है। प्रदीप की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कौशिक ने बताया कि हादसे के बाद फरार वाहन चालक की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।

हादसे का कारण और पुलिस जांच

कुत्ता सामने आने से बिगड़ा संतुलन

प्रदीप जोगियान पुल की तरफ से घंटाघर की ओर जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे श्रीराम चौक के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नगर निगम के कूड़ा वाहन के नीचे आ गया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अस्पताल में भर्ती पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़

पत्नी के ऑपरेशन की थी तैयारी

प्रदीप की पत्नी अंजू शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी पित्त की थैली में पथरी है और सोमवार शाम को ऑपरेशन होना था। परिवार में इलाज को लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच प्रदीप सुबह खाना लेकर अस्पताल के लिए निकला, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रदीप की मौत कहां और कब हुई?−
हादसा बुधवार सुबह करीब आठ बजे सहारनपुर के श्रीराम चौक के पास हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: अस्पताल में करती रही इंतजार, पति की सड़क हादसे में मौत