मेले में चार एसडीएम, चार सीओ, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 300 पुलिसकर्मी तैनात

मेले में चार एसडीएम, चार सीओ, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 300 पुलिसकर्मी तैनात

संक्षेप:

Saharanpur News - सहारनपुर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां शाकम्भरी देवी क्षेत्र में मेले की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। चार एसडीएम, 36 सैक्टर मजिस्ट्रेट और 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। स्वच्छता,...

Sep 29, 2025 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

सहारनपुर। शारदीय नवरात्र में मां शाकम्भरी देवी क्षेत्र में लगे मेले में पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत मेले में चार एसडीएम, चार सीओ, 36 सैक्टर मजिस्ट्रेट और 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष बंसल बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के लिए करीब 15 स्वच्छ पानी के टैंकर, 150 मोबाइल टॉयलेट, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए करीब 120 सफाई कर्मचारी भी लगाए गए है। मेला परिसर में स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ताकि किसी भी श्रद्धालु की आकस्मिक तबियत खराब होने की स्थिति में प्राथमिक उपचार दिया जा सके और गंभीर स्थिति होने पर मरीज को के जाने के लिए एम्बुलेंस भी 24 घंटे तैनात है। इसके अलावा किसी भी आकस्मिक अग्निकांड से निपटने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी और अचानक बाढ़ आने की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम और पीएसी तैनात है।