ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरविकास दुबे के खात्मे के बाद सख्त हुई सहारनपुर मंडल पुलिस

विकास दुबे के खात्मे के बाद सख्त हुई सहारनपुर मंडल पुलिस

विकास दुबे के खात्मे के बाद पुलिस और अधिक सख्त हो गई है। पुलिस ने अब कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कस दिया...

विकास दुबे के खात्मे के बाद सख्त हुई सहारनपुर मंडल पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 11 Jul 2020 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास दुबे के खात्मे के बाद पुलिस और अधिक सख्त हो गई है। पुलिस ने अब कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। माफिया, गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की बैनामी संपत्ति की जांच को तेज कर दिया गया है। रेंज के सभी माफियाओं की फाइलों को तलब किया गया है।

शुक्रवार को कानपुर के कुख्यात पांच लाख के इनामी विकास दुबे को पुलिस ने ढेर कर दिया। कानपुर प्रकरण के बाद से ही पुलिस लगातार विकास की तलाश में थी। वहीं सूबे के अन्य कुख्यात बदमाशों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिये गये थे। जिसके बाद सहारनपुर के भी सभी कुख्यात बदमाशों, माफियाओं, गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर्स की बैनामी संपत्ति की जांच की जा रही है।

डीआईजी ने सभी की फाइल को तलब किया है।जिसके बाद सभी अपराधियों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सभी की संपत्ति को कुर्क करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कानपुर एनंकाउंटर के बाद पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है। रेंज के तीनों जिलों से माफियाओं की सूची मांगी गई है। जिसके बाद रिपौर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई। साथ ही सभी की संपत्ति की जांच कराकर जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें