सहारनपुर ब्लू ने करनाल को 81 रन से हराया

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर ब्लू ने करनाल को 81 रन से हरायासहारनपुर ब्लू ने करनाल को 81 रन से हरायासहारनपुर ब्लू ने करनाल को 81 रन से हरायासहारनपुर ब्लू ने करनाल को 81 र

सहारनपुर ब्लू ने करनाल को 81 रन से हराया

सहारनपुर। शुक्रवार को वुमेन चैलेंज ट्रॉफी में शुक्रवार को सहारनपुर ब्लू ने करनाल टीम को 81 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। सहारनपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 211 रन बनाए। भुवी ने शानदार खेल दिखाते हुए 109 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं निधि ने 39 और वंशिका ने 32 रन बनाकर टीम का स्कोर मजबूत किया। करनाल की ओर से नेहा राणा ने दो विकेट और सेजल ने एक विकेट लिया। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी करनाल की टीम 30 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन ही बना सकी।

तृप्ति ने 53 रन बनाए, जबकि हेतु ने 19, रश्मि चौहान ने 18 और रीति ने 10 रन का योगदान दिया। सहारनपुर ब्लू की ओर से कल्पना, मनीषा और नवया ने एक-एक विकेट लिया। मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाली भुवी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।