Saharanpur News: सहारनपुर कलाकार एसोसिएशन ने कांवड़ मेले को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Saharanpur News: सहारनपुर कलाकार एसोसिएशन ने श्रावण मास में होने वाले कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और धार्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने की मांग की। उन्होंने अश्लील भजनों पर प्रतिबंध और भगवान के स्वरूप में केवल प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा झांकियां प्रस्तुत कराने की मांग की। साथ ही, धार्मिक भावनाओं का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी कॉल की गई।

Saharanpur News: सहारनपुर। सहारनपुर कलाकार एसोसिएशन ने आगामी श्रावण मास कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण एवं धार्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने की मांग की। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर बजने वाले अश्लील भजनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही मेले में शामिल होने वाली झांकियों को मर्यादित रखने और भगवान के स्वरूप में केवल प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा ही झांकियां प्रस्तुत कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को दिए गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति भगवान के स्वरूप में अशोभनीय नृत्य करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसी झांकी को बंद कराया जाए।
इसके अलावा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने अथवा सनातन धर्म एवं देवी-देवताओं का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई। सहारनपुर कलाकार एसोसिएशन ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वर्ष 2026 के कांवड़ मेले को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में संगठन हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। ज्ञापन देने वालों मे एसोसिएशन के अशोक कुमार, जनेश्वर शर्मा, रमेश सक्शेना, रवि जी, राहुल मधु, भारतवीर, सचिन, सोनू, उमेशराज, रोहित सावरिया, संजय राजा, अरविन्द महादेव, सोनू सागर, अजय, आयुष, ब्रजेश, राकेश कश्यप, दीपक आदि सदस्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


