इंटर प्रैक्टिकल से वंचित छात्रों को अंतिम मौका, 9-10 अप्रैल को परीक्षा

Apr 08, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर में इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा-2026 से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर दिया गया है। 9 और 10 अप्रैल 2026 को प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। किसी छात्र को फिर मौका नहीं मिलेगा। सभी परीक्षाएं CCTV निगरानी में होंगी और विभिन्न विषयों के लिए परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इंटर प्रैक्टिकल से वंचित छात्रों को अंतिम मौका, 9-10 अप्रैल को परीक्षा

सहारनपुर, संवाददाता। इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा-2026 से छूटे या वंचित छात्र-छात्राओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम अवसर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि 9 और 10 अप्रैल 2026 को हर हाल में प्रैक्टिकल परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद किसी भी छात्र को मौका नहीं मिलेगा। डीआईओएस के अनुसार यदि किसी विद्यालय के सभी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूटी है तो परीक्षा उसी विद्यालय में कराई जाएगी। वहीं कहीं-कहीं एकल रूप से छूटे विद्यार्थियों की परीक्षा जनपद मुख्यालय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। सभी परीक्षाएं मुख्य परीक्षा की तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी।

भूगोल के लिए आकाश जैन (जेवी जैन इंटर कॉलेज), गृह विज्ञान के लिए किश्वर जहां (किसान सेवक इंटर कॉलेज नानौता), भौतिक विज्ञान के लिए टीना सराव (राजकीय इंटर कॉलेज कैलाशपुर), रसायन विज्ञान के लिए शोभना अग्रवाल (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला) तथा जीव विज्ञान के लिए डॉ. अंजना कश्यप (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर) को परीक्षक नियुक्त किया गया है। कृषि भाग-1 व भाग-2, एनकाकी विषयों के लिए गोचर इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान और एचआर इंटर कॉलेज गंगोह को केंद्र बनाया गया है। यहां सुदर्शन यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, आदेश पंवार, मांगेराम, रामबरन, गजेंद्र सिंह प्रताप, संजय सैनी और धर्मवीर सिंह को परीक्षक नियुक्त किया गया है। जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पाकशास्त्र, परिधान, सिलाई, संगीत के लिए ममता चावला, पूनम सिंघल, गीता गौतम, पिंकी प्रभात तथा अजीत सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज अंबेहटापीर में कंप्यूटर के लिए नागेंद्र पंवार की तैनाती की गई है। डीआईओएस ने आज बुधवार तक संबंधित सूचनाएं केंद्रों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।