Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur Advocate Association Elections 1658 Lawyers Vote Amidst Tight Competition
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 1658 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 1658 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

संक्षेप:

Saharanpur News - सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 1658 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। दीवानी कचहरी में 90.84 फीसदी वोट डाले गए। 1825 मतदाताओं में से केवल 1658 ने वोट डाले। सभी प्रत्याशी जीत का दावा कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह दस बजे शुरू हुई और सुबह नौ बजे से मतगणना होगी।

Jan 16, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसएिसशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में 1658 अधिवक्ताओं ने मतदान किया है। दीवानी कचहरी के बार रूम में बनाए गए बूथों पर 90.84 फीसदी वोट डाले गए। कुल मतदाता 1825 हैं, लेकिन 1658 अधिवक्ता ही वोट डाले पहुंचे हैं। दोनों गुटों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। शनिवार को चुनाव के नतीजे आएंगे। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के 11 पदों पर 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह दस बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मतदान के लिए अधिवक्ताओं में सुबह से ही उत्साह रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार कचहरी के गेट से ही अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए अपील कर रहे थे। मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सैनी, शहजाद अंसारी, धनंजय सिंह, राव इमरान, मुनव्वर आफताब ने बताया कि मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। कुल 1825 मतदाताओं में से 1658 ने मत डाले हैं। बूथ नंबर एक पर 432, दो नंबर बूथ पर 411, बूथ नंबर तीन पर 402 और बूथ नंबर चार पर 413 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। शाम चार बजे मतदान अवधि समाप्त होने के बाद बॉक्स को सील कर सुरक्षित रखवा दिया गया है। शनिवार को सुबह नौ बजे से मतगणना होगी। मतदान के दौरान दोनों गुटों के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों गुटों के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। ---------- सुरक्षा रही कड़ी, कचहरी में रही भीड़ सहारनपुर। दीवानी कचहरी परिसर में चुनाव को लेकर पुलिस और पीएसी तैनात रही। दीवानी कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस ने संदिग्धों पर भी नजर रखी। इसके साथ कचहरी में भीड़भाड़ भी देखने को मिली है। ----- इन प्रत्याशियों ने चुनाव में आजमाई किस्मत बीएसपी ग्रुप के पैनल के उम्मीदवार -अध्यक्ष पद पर राहुल त्यागी -महासचिव पद पर सत्येंद्र वर्मा -वरिष्ठ उपाध्याय पद पर भोपाल सिंह पुंडीर -कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ जैन -सहसचिव पद पर सचिन सैनी व अनीता रानी -कोषाध्यक्ष पद पर यशपाल सिंह -सीनियर गवर्निग काउंसिल पद पर मंजर हुसैन काजमी व रवि दत्त शर्मा -जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर फोजिया फरहत व बिट्टू सहगल गठबंधन के उम्मीदवार -अध्यक्ष पद पर रवीश कुमार माहेश्वरी -महासचिव पद पर पालम राणा -वरिष्ठ उपाध्याय पद पर रेखा रानी पुंडीर -कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूराम -सहसचिव पद पर प्रवेश व फैसल कोषाध्यक्ष पद -सीनियर गर्विंनग कांउसिल पद पर समय सिंह और दिलीप सेठ -जूनियर गवर्निंग काउंसिल पद पर अंकित चौधरी व नैन कुमार