ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर: उत्तराखंड राजभवन के घेराव को बड़ी संख्या में किसानों का देहरादून कूच

सहारनपुर: उत्तराखंड राजभवन के घेराव को बड़ी संख्या में किसानों का देहरादून कूच

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर उत्तराखंड राजभवन के घेराव के लिए भाकियू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने सैंकड़ों ट्रेक्टर ट्रालियों के साथ देहरादून के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन...

सहारनपुर: उत्तराखंड राजभवन के घेराव को बड़ी संख्या में किसानों का देहरादून कूच
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 23 Jan 2021 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर उत्तराखंड राजभवन के घेराव के लिए भाकियू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने सैंकड़ों ट्रेक्टर ट्रालियों के साथ देहरादून के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए थे लेकिन किसान उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेताओं का कहना है कि पुलिस द्वारा पहले कोलकी टोल पर उन्हें रोकने की कोशिश की गई और उसके बाद अमानतगढ़ उत्तराखंड (सीमा) पर उत्तराखंड पुलिस ने किसानों को रोकना चाहा लेकिन किसानों के आगे पुलिस प्रशासन की एक नहीं चली और किसान बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए फिर से यूपी की सीमा में दाखिल हो गए हैं। हालांकि अभी मनोहरपुर तथा आगे उत्तराखंड सीमा पर भी पुलिस फोर्स तैनात की हुई है जो किसी भी तरह से किसानों को राजभवन जाने से रोकने को मुस्तैद हैं।

दूसरी ओर, किसान भी किसी तरह राजभवन पहुंचने की जिद ठाने हैं। ऐसे में किसानों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति निरंतर बनी हुई है। भाकियू ज़िला प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने बताया कि पुलिस रोकने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वह देहरादून जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें