होली पर दिलाया सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प

Mar 02, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - होली पर्व को सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ एमपी सिंह और उनकी टीम ने बसों और अन्य यात्री वाहनों की जांच की। वाहन चालकों को शराब न पीने, गति सीमा का पालन करने और हेलमेट तथा सीटबेल्ट का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई।

होली पर दिलाया सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प

होली पर्व को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) एमपी सिंह ने शाहजहांपुर चौकी प्रभारी आरपी शर्मा के साथ सरसावा थाना क्षेत्र स्थित बॉर्डर पर बसों और अन्य यात्री वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब सभी सुरक्षित घर पहुंचें। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने यात्रियों और चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें।

“सुरक्षित होली, खुशहाल यात्रा” के संदेश के साथ अभियान जारी रहेगा। इसलिए होली की धूम में सुरक्षित ड्राइविंग का संकल्प लें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।