Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsResidents Accuse Fake Journalist of Extortion in Ahmed Colony
मकानों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

मकानों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

संक्षेप:

Saharanpur News - कस्बे की अहमद कालोनी के लोगों ने एक युवक पर उनके घरों की वीडियो बनाकर पैसे मांगने का आरोप लगाया। आरोपी खुद को पत्रकार बताकर लोगों को गलत तरीके से बिजली का उपयोग करने की धमकी दे रहा था। कॉलोनी वासियों...

Oct 09, 2025 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

कस्बे की अहमद कालोनी के लोगों ने एक युवक पर उनके घरों की वीडियो बनाकर उनसे पैसों की डिमांड करने का आरोप लगाया। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि आरोपी अपने आप को पत्रकार बताकर उन्हें गलत तरीके से बिजली का उपयोग करने की धमकी दे रहा है, जबकि उनके पास विद्युत कनेक्शन है और मीटर लगे हुए है। बुधवार को कालोनी निवासी आकिल, शबनम, गुलिस्तां, इनाम, सुरैय्या, नदीम, नानो, तसमीम बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। उनका कहना है, कि पिछले कई दिन से आरोपी उनकी कालोनी में घूम रहा है और उनके मकानों की वीडियो बना रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब उससे पूछा गया कि वह उनके मकानों की वीडियो क्यों बना रहा है, उसने उन्हें कहा कि वह गलत तरीके से बिजली का उपयोग कर रहे है। यदि उन्होंने उसे 20-20 हजार रुपये नहीं दिए, वह उनके खिलाफ कार्रवाई कराएगा। उन्होंने कहा कि युवक उन्हें परेशान कर रहा है। वह कोई पत्रकार नहीं है। फर्जी पत्रकार बनकर उन पर रौब गालिब कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।