गणतंत्र दिवस: सरकारी कार्यालयों पर प्रातः 8:30 बजे, शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे होगा ध्वजारोहण

Jan 17, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, प्रभात फेरी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 से 26 जनवरी तक तिरंगा लाइट से सजावट की जाएगी। स्टेडियम में साइकिल रेस और पुलिस परेड का आयोजन भी होगा।

गणतंत्र दिवस: सरकारी कार्यालयों पर प्रातः 8:30 बजे, शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे होगा ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों पर प्रातः 8:30 बजे तथा शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे ध्वजारोहण होगा। महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी। वहीं 24, 25 एवं 26 जनवरी को शहर के मुख्य चौराहे एवं सरकारी कार्यालय तिरंगा लाइट से जगमगाएंगे। डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में 26 जनवरी 2026 गणतन्त्र दिवस मनाने को लेकर आयोजित बैठक में ये जानकारी दी गई। डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाया जाए। शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अधिकारियों द्वारा प्रातः 07:30 बजे माल्यापर्ण कराया जायेगा। प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे जनकनगर गांधी आश्रम से शुरू होकर 6:30 बजे घंटाघर पंहुचेगी तथा वहां से नेहरू मार्केट, शहीद गंज, चौक फव्वारा, पंसारी बाजार, सर्राफा सराय, लौहानी सराय, फायर ब्रिगेड से होकर गांधी पार्क में सम्पन्न होगी। 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे विभिन्न स्थानों पर जनपद के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फल वितरण किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ के अंतर्गत साइकिल रेस जनता रोड महाराज सिंह कॉलेज ग्राउंड से पुंवारका 5 किमी तक का आयोजन प्रातः 7 बजे आरंभ कराए जाने का निर्णय लिया गया है। पुलिस लाईन में पुलिस परेड का आयोजन 9 बजे आरम्भ किया जायेगा। एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, एसपी ट्रैफिक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, जयनाथ शर्मा, महेंद्र कुमार तनेजा, राजेश जैन, मौलवी फरीद, अमीर खान आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।