उपचार के दौरान मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत चार के खिलाफ गैरइरातन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मामला नागल थानाक्षेत्र का है। नानौता क्षेत्र के खुडाना गांव निवासी पिंटू को 23 दिसंबर को नागल के डा. भीमराव अंबेडर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने हॉर्निया का ऑप्रेशन किया था। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी। पिंटू को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया था। जहां पर उसकी रविवार को मौत हो गई। पिंटू की मौत के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने शव को दिल्ली रोड स्थित कार्यलय पर रखकर प्रदर्शन किया था। मृतक की पत्नी सोनिया ने डॉ. महफूज, डॉ. इम्तियाज, लोकेश व एक अन्य के पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने सोनिया की तहरीर पर सभी के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम कर लिया।
-सोनिया ने डॉक्टरों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। तफ्तीश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-अतुल शर्मा, एसपी देहात।