ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमहाशिवरात्रि पर तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे धामिर्क स्थल : कमिश्नर

महाशिवरात्रि पर तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे धामिर्क स्थल : कमिश्नर

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नर संजय कुमार खासे गंभीर ...

महाशिवरात्रि पर तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे धामिर्क स्थल : कमिश्नर
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 16 Feb 2020 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नर संजय कुमार खासे गंभीर हैं। उन्होंने मंडल सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के डीएम और एसएसपी को आदेश दिए हैं कि महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जगमग रहें, वहीं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएं। सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की वदीर् के साथ ही सादा कपड़ों में तैनाती की जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करना सुनिश्चित हो।21 फरवरी को महाशिवरात्रि मनेंगी। इस दिन भोले के भक्त भगवान शंकर जलाभिषेक करेंगे। मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरों की साज-सज्जा का काम जोर पकड़ने लगा। कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लाखों भक्त पूजा अर्चना करने आते है। जिसके चलते मंदिरों में अधिक भीड़ रहती है। इसलिए शिव मंदिरों के आसपास साफ-सफाई और पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएं। मंदिरों के बाहर चूना डलवाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिव मंदिरों पर पर्याप्त संख्या पुलिस तैनात की जाएं। इसके साथ ही महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया जाएं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों को चिहिन्त कर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो। सभी थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। छोटी घटनाओं का संज्ञान लें। इसके बाद उच्चाधिकारी मौके पर जाकर स्थिति नियंत्रण पाएं। यदि मामला न सुलटे तो उच्च अधिकारियों को सूचित करें। मिश्रित आबादी में पड़ने वाले मंदिरों के आसपास शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस तैनात कर सीसीटीवी कैमरें लगवाएं। जनपद स्तर पर भी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर ली जाएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें