खर्चो में कटौती, नई भर्ती पर भी रोक के आदेश
कोरोना संकट में लोगों को एक और झटका लगा है। नगर निगम को अब अपने खर्चों में कटौती करनी...

कोरोना संकट में लोगों को एक और झटका लगा है। नगर निगम को अब अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। किसी तरह की कोई नई भर्ती नहीं होगी। साथ ही निर्माण कार्यों पर भी अतिरिक्त खर्च नहीं मिलेगा। बेहट जरूरी निर्माण कार्य ही पूरे किये जा सकेंगे। शासन ने इसके लिए सभी निकायों को निर्देश दिये हैं।
कोरोना वायरस के संकट से हर कोई जूझ रहा है। जिस कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हाल ही में अपर मुख्य सचिव ने शासनादेश जारी किये हैं। नगर निकायों में किसी तरह की नई भर्ती नहीं होगी। जो कर्मचारी मौजूद हैं उन्हीं से काम लिया जाएगा। साथ ही आउट सोर्सिंग से जरूरत को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यालयों और स्टेशनरी पर खर्च को भी 25 फीसदी तक कम किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम में होने वाले विकास कार्यों को भी प्राथमितका के आधार पर ही किया जाएगा।
बहुत जरूरी होने के बाद ही किसी तरह के निर्माण कार्य किये जाएंगे। बिना जरूरत के कोई काम नहीं होगा। -नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हाल ही में शासनादेश मिला है, जिसके बाद खर्चों में कटौती की जा रही है। जरूरी होने पर ही निर्माण कार्य किये जाएंगे। फिजुलखर्ची पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
