ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरफर्जी बनवाए गए 600 यूनिटो पर हड़प रहा था रहा था राशन

फर्जी बनवाए गए 600 यूनिटो पर हड़प रहा था रहा था राशन

निटों पर हड़पे गए राशन के रिकवरी के आदेश भी पारित किए गए। गांव पटोरी के राशन डिपो होल्डर द्वारा अनियमितता बरत फर्जी रुप से राशन कार्डो में 600 यूनिटो की बढ़ोतरी करने का मामला जांच में आया है। जांच...

फर्जी बनवाए गए 600 यूनिटो पर हड़प रहा था रहा था राशन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 01 Oct 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

00 जांच में आरोपो के सही पाए जाने पर कोटा लाइसेंस किया निरस्त

00 मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने कराई जांच

देवबंद। संवाददाता।

तहसील क्षेत्र के परगना नागल के गांव पठोडी में हुए राशन कार्डो में फर्जी यूनिट बढ़ने का भंडाफोड़ हुआ है। मंडलायुक्त के आदेश के बाद हुई जांच में आरोपों केसही पाए जाने पर कोटा डीलर का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए गए। साथ ही फर्जी यूनिटों पर हड़पे गए राशन के रिकवरी के आदेश भी पारित किए गए।

गांव पटोरी के राशन डिपो होल्डर द्वारा अनियमितता बरत फर्जी रुप से राशन कार्डो में 600 यूनिटो की बढ़ोतरी करने का मामला जांच में आया है। जांच राशन उपभोक्ता ममता, कुसुम, संगीता,मोनिका देवी और लीलावती समेत अन्य ने बताया कि उन्हें राशन भी वितरित नहीं किया जा रहा था। ग्रामीणो की शिकायत पर मंडलायुक्त सहारनपुर के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जांच किए जाने पर आरोप सही पाए गए। ग्रामीणो का आरोप था कि उनके राशन कार्डो पर कोटा नहीं मिल रहा है। और डिपो होल्डर ने फर्जी रुप से बनवाए गए 600 यूनिटों पर फर्जी रुप से कोटा आवंटित दिखाकर बाजार में काला बाजारी की जा रही है। डीएम सहारनपुर द्वारा मंडलायुक्त के आदेश पर कराई गई जांच में सभी आरोपो को सही पाए जाने के बाद फर्जी रुप से बनवाए गए सभी 600 यूनिटों को निरस्त कर दिया गया। साथ ही डीएम के आदेश पर कोटा डिपो का लाइसेंस निरस्त कर अनुबंध राशि शासन के पक्ष में जब्त करने को निर्देशित किया गया। एवं देवबंद पूर्ति अधिकारी को तीन दिनों में रिकवरी किए जाने के संबंध में रिपोर्ट देने को निर्देशित किया गया।

---मुशर्रफ उस्मानी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें