ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबोनस की घोषणा से खिले रेलकर्मियों के चेहरे

बोनस की घोषणा से खिले रेलकर्मियों के चेहरे

दशहरे से पहले रेल कर्मियों को बोनस दिया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त मंत्रालय और रेल मंत्रालय के अनुमोदन की स्वीकृति देते हुए रेल कर्मियों को...

बोनस की घोषणा से खिले रेलकर्मियों के चेहरे
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 23 Oct 2020 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। संवाददाता

दशहरे से पहले रेल कर्मियों को बोनस दिया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त मंत्रालय और रेल मंत्रालय के अनुमोदन की स्वीकृति देते हुए रेल कर्मियों को बोनस देने की घोषणा की है। इससे सभी कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। इस बार त्यौहारों के मौके पर बोनस न मिलने से कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे थे।

मंगलवार को नॉदर्न रेलवे मैन्स यूनियन और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन बोनस की मांग को लेकर धरना दिया था। यहां तक रेल कर्मियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। बुधवार को बोनस की घोषणा होने के बाद उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन अध्यक्ष एसएस वालिया ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने संघर्ष के माध्यम से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई है।

नॉदर्न रेलवे मैन्स यूनियन सचिव अवतार सिंह ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को 17 हजार 949 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस पर सरकार की स्वीकृति के बाद उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा कर्मचारियों के हितों में आवाज उठाती रही है। आगे भी उठाती रहेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें