Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsRailway Staff Protests for 25 Hike in Kilometer Allowance Amidst Rising Costs
रनिंग स्टाफ का किलोमीटर भत्ता बढ़ाने की मांग पर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

रनिंग स्टाफ का किलोमीटर भत्ता बढ़ाने की मांग पर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन

संक्षेप:

Saharanpur News - सोमवार को एआईआरएफ/एनआरएमयू ने रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर भत्ते में 25% बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 20 महीनों से भत्ता नहीं बढ़ा है, जबकि उनकी ड्यूटी कठिन और अनिश्चित है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे चक्का जाम करने का निर्णय लेंगे।

Nov 17, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सोमवार को एआईआरएफ/एनआरएमयू द्वारा केंद्रीय आवाहन पर रनिंग स्टाफ ने किलोमीटर भत्ता 25% बढ़ाने की मांग सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मांग नहीं माने जाने पर चक्का जाम का ऐलान किया गया। रेलवे स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता 50% पार होने पर सभी विभागों के भत्ते 25% बढ़ाए गए, लेकिन रनिंग स्टाफ का किलोमीटर भत्ता पिछले 20 महीनों से नहीं बढ़ाया गया, जबकि यह मुद्दा एनआरएमयू और एआईएलआरएसए कई बार उठा चुकी हैं। स्टाफ का कहना है कि उनकी ड्यूटी बेहद कठिन और अनिश्चित होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गर्मी, सर्दी, बरसात, धुंध और प्रतिकूल परिस्थितियों में घर से दूर रहकर वे रेलवे संचालन की रीढ़ की तरह काम करते हैं। किलोमीटर भत्ता उनके लिए किसी सुविधा का नहीं, बल्कि कठिनाइयों के मुआवजे का प्रतीक है। लगातार रात की ड्यूटी, नींद की कमी, धूल-धुआं और तनाव के कारण उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई बार प्यास या शौच जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पातीं। लोको पायलटों ने बताया कि यह मामला केवल भत्ते का नहीं बल्कि सम्मान, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ा है। कई-कई दिन घर से दूर रहने के कारण बच्चों और परिवार से दूरी बढ़ रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि किलोमीटर भत्ता 25% बढ़ाकर जनवरी 2024 से एरियर नहीं दिया गया और इसे टैक्स फ्री नहीं किया गया, तो वे रेल चक्का जाम करने पर मजबूर होंगे। परमजीत सिंह, विनोद कुमार , अरविंद अटवाल, श्रवण सिंह , कृष्ण कुमार, बिलाल, दीपक, मनोज कुमार, मनीष जायसवाल, अंकित कुमार , सुमित सैनी, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे।