होली पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय
Saharanpur News - सहारनपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04692 लुधियाना से रात 08:30 बजे रवाना होगी और 11:58 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

सहारनपुर। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बताया गया है कि 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस और 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद एक्सप्रेस में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04692 लुधियाना-बनारस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रात 08:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट होते हुए रात 11:58 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
इसके बाद ट्रेन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ होते हुए अगले दिन दोपहर 03:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के मद्देनजर अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचकर यात्रा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



