Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsRailway Cancels 16 Long-Distance Trains Due to Winter Fog for Three Months
तीन महीने के लिए 16 ट्रेनें रद्द, पहले दिन यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

तीन महीने के लिए 16 ट्रेनें रद्द, पहले दिन यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

संक्षेप:

Saharanpur News - सर्दियों में बढ़ने वाले घने कोहरे के कारण रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 16 लंबी दूरी की ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर से लागू होगी और 2 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा।

Dec 01, 2025 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सर्दियों में बढ़ने वाले घने कोहरे को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 16 ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह व्यवस्था सोमवार यानी एक दिसंबर से लागू कर दी गई है, जो दो मार्च 2026 तक जारी रहेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के दौरान ट्रेनों की गति काफी धीमी हो जाती है। इसके अलावा सिग्नल विजिबिलिटी कम होने और ब्लॉकिंग बढ़ने से सुरक्षित संचालन में दिक्कत आती है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों के मुताबिक तीन महीने तक यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। साथ ही ट्रेनों के बंद होने से रेलवे के राजस्व पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है। इन तारीखों में नहीं चलेंगी ट्रेनें - 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30 दिसंबर 2025, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17 और 24 फरवरी 2026 - 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 दिसंबर 2024, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी - 12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस 7, 14, 21, 26 दिसंबर, 4, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी - 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 9, 16, 23, 30 दिसंबर, 6, 13, 20, 27 जनवरी, 3, 10, 17, 24 फरवरी - 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी - 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 दिसंबर, 5, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी - 14523 बरौनी-अंबाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 फरवरी - 14524 अंबाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी, 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24 फरवरी - 14605 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 दिसंबर, पांच, 12, 19, 26 जनवरी, 2, 9, 16, 23 फरवरी - 14606 जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 7, 14, 21, 28 दिसंबर, चार, 11, 18, 25 जनवरी, 1, 8, 15, 22 फरवरी - 14615 लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी - 14616 अमृतसर-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस 6, 13, 20, 27 दिसंबर, 3, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7, 14, 21, 28 फरवरी - 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2026 तक - 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक