ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मलेरिया के 12 संदिग्ध मरीज मिले, हड़कंप

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मलेरिया के 12 संदिग्ध मरीज मिले, हड़कंप

जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न बीमारियों के मरीजों की भीड़ उमड़ गई। इस...

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मलेरिया के 12 संदिग्ध मरीज मिले, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sun, 28 Aug 2022 06:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगाया गया। इसमें विभिन्न बीमारियों के मरीजों की भीड़ उमड़ गई। इस दौरान मेले में मलेरिया के 12 संदिग्ध केस मिले। जिनके सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेजे गए। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। मलेरिया से बचाव के तरीके भी बताये गए।

शासन के आदेश पर प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले लगाये जाते हैं। मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है। इसी कड़ी में रविवार को जनपद की 27 पीएचसी में मेला लगा। मेले में उपचार कराने के लिए रोगियों की भीड़ उमड़ गई। इसमें विभिन्न बीमारियों के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों ने परामर्श दिया। मेले में 1609 मरीजों को उपचार मिला और नि:शुल्क दवाईयों का वितरण हुआ। मेले में 12 मलेरिया के संदिग्ध केस मिले। जिनके स्वास्थ्य टीम ने जांच के लिए सैंपल भरें। वहीं, बुखार के 16 मरीजों को उपचार मिला। मेले में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को शासन के आदेश पर जिले की समस्त पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगता है। इसमें सभी बीमारियों के मरीजों को उपचार मिलता है। मेले में मलेरिया के संदिग्ध केस मिले हैं। जिनके सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

-मेले में 73 गोल्डन कार्ड भी बने

हापुड़। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड भी बनाये जाते हैं। रविवार को मेले में 73 लोगों ने गोल्डन कार्ड बनाये गए हैं। जिले के लोग मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। गोल्डन कार्ड जन सेवा केंद्रों पर भी बनवाये जा सकते हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें