Saharanpur News: झूला उत्सव में भजनों से रिझाए राधा-नवरंगीलाल

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: श्री राधावल्लभ मंदिर, कायस्थवाड़ा में शुक्रवार को श्री राधा नवरंगीलाल जी का झूला उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी और राधा रानी के दर्शन किए और भजन-कीर्तन में भाग लिया। सेवाधिकारी गोस्वामी नीजर लाल और अभिषेक लाल ने उत्सव के महत्त्व को बताया।

Saharanpur News: झूला उत्सव में भजनों से रिझाए राधा-नवरंगीलाल

Saharanpur News: सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर कायस्थवाड़ा में चल रहा श्री राधा नवरंगीलाल जी का झूला उत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के बीच संपन्न हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी और राधा रानी के दर्शन किए और भजन-कीर्तन से उन्हें रिझाया। श्रवण शुक्ल तीज से चल रहे उत्सव में श्रद्धालुओं ने विभिन्न पदावलियां प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। सेवाधिकारी गोस्वामी नीजर लाल महाराज और गोस्वामी अभिषेक लाल महाराज ने बताया कि झूला उत्सव प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान श्री जी को प्रतिदिन नई पोशाक पहनाकर विशेष श्रृंगार कराया जाता है। कार्यक्रम में आचार्य नवनीत लाल, प्रदीप गोयल, ईओ राजपति बैस, विकास चौधरी, शिवकुमार वर्मा, राजकुमार जाटव, अजय टंडन, बिजेंद्र गोयल, छत्रपाल शर्मा और मनोज कुमार गोयल मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: झूला उत्सव में भजनों से रिझाए राधा-नवरंगीलाल