Saharanpur News: नकुड़ में पुलिस के सामने हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने का प्रयास
Saharanpur News: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंीत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीना और विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया। अंततः पुलिस की सलाह पर कार्यकर्ता लौट गए।
Saharanpur News: झारख़ंड़ में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने का प्रयास किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पुतला छीना। विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ़ गए। शुक्रवार को एबीवीपी के जिला प्रमुख़ मयंक व जिला संयोजक आर्यवीर के नेतृत्व में कार्यकर्ता व छात्र झारख़ंड़ के मुख़्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने के लिए नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड़ पहुंचे। यहां पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं से काफी देर तक चली छीना झपटी के बाद पुतला छीन लिया। इस दौरान आसपास अफरा तफरी का माहोल बन गया।
पुतला छीनने के विरोध में कार्यकर्ता बीच सड़क में बैठ़ गए, जिससे नकुड़-सहारनपुर मार्ग पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। हालांकि पुलिस के समझाने पर एबीवीपी पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद सभी लौट गए। इस दौरान मंजीत, गौरव, रितिक, दीपांशु, करण, रवि, दीपक, आदेश आदि रहे।


