बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से रोष
अखिल भारतीय जनजागृति सेना ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश का झंडा जलाया और प्रधानमंत्री मोदी से मांग की कि वहां के हिंदुओं की सुरक्षा...

देवबंद बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय जनजागृति सेना ने गुरुवार को बांग्लादेश का झंडा फूंकते हुए विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर वहां के हिंदुओं की रक्षा को कड़े कदम उठाने की मांग की।
अखिल भारतीय जनजागृति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का झंडे में आग लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान सुरेंद्रपाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हमला कर उनकी हत्याएं एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कहा कि आतंक की भेंट चढ़ रहे हिंदुओं की रक्षार्थ और वहां लोकतंत्र की स्थापना के लिए भारत सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। कहा कि यदि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय का संरक्षण न किया गया तो देश के हिंदू समाज में आक्रोश उत्पन्न होगा और समाज स्वयं हथियार उठाकर बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा करने का काम करेगा। पुतला दहन के दौरान एसडीएम दीपक कुमार के माध्यम से विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजा। इस दौरान हरिकृष्ण मल्होत्रा, इनाम, अतुल कुमार, मोहम्मद सरवर और राजेश आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


