नई विद्युत लाइन को लेकर कस्बा वासियों का प्रदर्शन

नई विद्युत लाइन को लेकर कस्बा वासियों का प्रदर्शन

संक्षेप:

Saharanpur News - कस्बावासियों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया, जब नई विद्युत लाइन को मानक के अनुसार नहीं बनाए जाने का आरोप लगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर हाई टेंशन लाइन का तार टूटता है, तो नई लाइन...

Sep 08, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

नई विद्युत लाइन सही नहीं बनाए जाने पर कस्बावासियों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली घर से कस्बे की नई विद्युत लाइन बनाई जा रही है। कई दिनों से विद्युत लाइन को बनाए जाने का काम चल रहा है। दोपहर के समय जब विद्युत लाइन पर तार खींचे जाने का काम चल रहा था तो लाइन को सही नहीं बनाए जाने तथा विद्युत लाइन में प्रयोग किए जाने वाले तार को मानक अनुसार नहीं होने का आरोप लगाते हुए कस्बा वासियों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया गया कि पहले से ही मौजूद हाई टेंशन लाइन के नीचे से नई लाइन बनाई जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भविष्य में कभी भी ऊपर वाली लाइन का तार टूटकर नीचे वाली लाइन पर गिर पड़ा तो नुकसान हो सकता है। साथ ही हाई टेंशन लाइन बनाने में जो तार प्रयोग किया जा रहा है वह मानक के अनुसार नहीं है। इस दौरान सोहेल खान, सभासद प्रतिनिधि रवि चौधरी, रमेश चौधरी, जिक्रिया खान, अनिल कुमार, सुशील कुमार, पीयूष कुमार, नरेंद्र कुमार आदि सहित अनेको उपस्थित रहे।