खाताखेड़ी की बदहाल सड़कों पर फूटा जन आक्रोश
Saharanpur News - खाताखेड़ी में टूटी सड़कों और जलभराव से परेशान लोगों ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व में नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर जनता की समस्याओं को अनदेखा...
खाताखेड़ी की टूटी सड़कों और जलभराव से परेशान लोगों ने शुक्रवार को कांग्रेस के नेतृत्व में नगर आयुक्त कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर तानाशाही रवैया अपनाने और जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। धरने का नेतृत्व कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान ने किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे तक नारेबाजी कर नगर निगम से मुख्य सड़क, गलियों और नाले के निर्माण की मांग की, लेकिन इसके बावजूद कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया। नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अफसर जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेपरवाह हैं और उनके व्यवहार में तानाशाही झलकती है।
जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो कांग्रेसियों ने ज्ञापन को नगर आयुक्त कार्यालय के दरवाजे पर चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही खाताखेड़ी की सड़कों और नालों का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि वह जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान दे, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। इस दौरान अमर राणा, खुर्शीद अहमद, आरिफ मंसूरी, शादाब अंसारी,सलीम मलिक, जैद खान, नसीम अहमद, राव सलीम, शहजादी बेगम, आलीशान, बशारत खान और साजिद आदि मौजूद रहे। 0-किसी अधिकारी ने नहीं लिया ज्ञापन, कार्यालय में चस्पा किया सहारनपुर। करीब दो घंटे तक चले जोरदार धरना-प्रदर्शन के दौरान जब नगर निगम का कोई भी अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, तो आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप ज्ञापन को नगर आयुक्त कार्यालय में ही चस्पा कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे अधिकारियों की जनविरोधी मानसिकता और तानाशाही रवैये का प्रतीक बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




