स्कूल पर लगा दिया 41 हजार का जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

चिलकाना। जेजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर विद्युत विभाग के जेई पर 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में गरीब छात्रों की शिक्षा के लिए इतनी बड़ी राशि का भुगतान संभव नहीं है।

स्कूल पर लगा दिया 41 हजार का जुर्माना

चिलकाना। जेजे इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर विद्युत विभाग के तत्कालीन जेई पर बिना सूचना दिए विद्यालय पर 41 हजार रुपये का जुर्माना लगाने और बातचीत के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा ने अपने पत्र में बताया कि विद्यालय के विद्युत कनेक्शन संख्या 6427087000 पर विद्युत उपखंड के तत्कालीन जेई शिव कुमार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के 41 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि जेजे इंटर कॉलेज एक सरकारी विद्यालय है, जहां गांव और कस्बों के गरीब छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करते हैं। प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यालय के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं का संचालन पहले ही कठिनाई से हो पाता है।

ऐसे में इतनी बड़ी जुर्माने की राशि का भुगतान करना विद्यालय के लिए संभव नहीं है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।