ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरतैयारी: बाढ़ से सुरक्षा को सहारनपुर तैयार, 25 बाढ़ चौकियां बनाईं

तैयारी: बाढ़ से सुरक्षा को सहारनपुर तैयार, 25 बाढ़ चौकियां बनाईं

जून माह शुरू होते ही सिंचाई विभाग भी नदियों में बाढ़ को लेकर अलर्ट हो गया है। 15 जून से बाढ़ का सीजन शुरू होता...

तैयारी: बाढ़ से सुरक्षा को सहारनपुर तैयार, 25 बाढ़ चौकियां बनाईं
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 09 Jun 2020 02:44 AM
ऐप पर पढ़ें

जून माह शुरू होते ही सिंचाई विभाग भी नदियों में बाढ़ को लेकर अलर्ट हो गया है। 15 जून से बाढ़ का सीजन शुरू होता है जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर ज़िले में 25 बाढ़ चौकियां बनाईं गई हैं। खास है कि गत वर्ष यमुना में ऐतिहासिक बाढ़ आई थी।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष यमुना नदी में अब तक का सर्वाधिक 8.28 लाख क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया था। इससे पूर्व 2013 में ही एक बार 8 लाख क्यूसेक से ऊपर पानी छोड़ा गया था। 2013 में 8.06 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था जिसने नीचे के नकुड़ आदि के इलाकों में भारी तबाही मचाई थी। इसी सब को लेकर विभाग अतिरिक्त तौर से अलर्ट हो उठा हैं। सभी विभागों की बाढ़ सुरक्षा की सयुंक्त कार्ययोजना भी बनकर तैयार हैं, आज-कल में फाइनल मुहर लग जाएगी।

विभाग के अनुसार, इस साल 25 बाढ़ चौकी बनाई गई हैं। सभी में बाढ़ सुरक्षा सामग्री के साथ तकनीकी स्टाफ आदि कर्मचारियों की भी तैनाती कर दी गई हैं। अधीक्षण अभियंता सिंचाई अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

25 बाढ़ चौकी बनाई गई है जिसमें स्टाफ आदि की भी तैनाती कर दी गई है। बाढ़ सुरक्षा को रानीपुर स्टड का काम पूराबाढ़ सुरक्षा को रानीपुर नकुड़ में चल रहा स्टड निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है जबकि झरौली व रावनपुर में तेजी से काम चल रहा है। टाबर परियोजना पर भी जल्द बरसात से पहले ही काम कराने की तैयारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें