24 केंद्रों पर लेखपाल मुख्य परीक्षा आज, नकल व अफवाह पर सख्ती
Saharanpur News - जनपद में लेखपाल मुख्य परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान नकल करने वालों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर शीतल पेयजल, बिजली आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था रहेगी। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक 24 केंद्रों पर होगी।

जनपद में गुरुवार को होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से कोई समझौता नहीं होगा। नकल कराने या अफवाह फैलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर शीतल पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
परीक्षा की शुचिता
उन्होंने बताया कि पुरुष और महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ तैनात रहेगा। ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारी फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लगाएंगे। परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैमरा, घड़ी, ब्लूटूथ, यूएसबी ड्राइव सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित रहेंगे। रेलवे, रोडवेज और परिवहन विभाग को परीक्षार्थियों के आवागमन में सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशाला और ई-रिक्शा किराया भी निर्धारित रहेगा। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक जनपद के 24 केंद्रों पर कराई जाएगी।
यह बनाए गए परीक्षा केंद्र
-यह बनाए गए परीक्षा केंद्र
1. आर्य कन्या इंटर कॉलेज, खालापार मटियामहल
2. बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, बेहट रोड
3. बीएचएस इंटर कॉलेज, मिशन कंपाउंड
4. गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज, दिल्ली रोड
5. राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्किट
6. राजकीय इंटर कॉलेज, कमेला रोड
7. राजकीय इंटर कॉलेज, कैलाशपुर देहरादून रोड
8. गुरूनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गांधी पार्क
9. गुरूनानक इंटर कॉलेज, अंबाला रोड
10. एचएवी इंटर कॉलेज, मातागढ़ कलसिया रोड
11. इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, आतिशबाजान कम्बोह का पुल
12. इस्लामिया इंटर कॉलेज, ईदगाह रोड
13. जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, रायवाला
14. जेवी जैन कॉलेज, प्रद्युमन नगर
15. जेवी जैन इंटर कॉलेज, मातागढ़ कलसिया रोड
16. जनता इंटर कॉलेज, ब्राह्मण माजरा अलीपुरा
17. के.सी.सी.पी. आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी
18. महाराज सिंह कॉलेज, चकरोता रोड
19. मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, चिलकाना रोड
20. राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लिंक रोड
21. एसएएम इंटर कॉलेज, नियर घंटाघर देहरादून रोड
22. एसबीबीए इंटर कॉलेज, नियर धोबी घाट
23. एसडी इंटर कॉलेज, चकरोता रोड
24. श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज, छत्ता बारूमल
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


