Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsPran Pratishtha Ceremony of Lord Vishwakarma at Shri Vishwakarma Temple
हवन यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठ कार्यक्रम संपंन

हवन यज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठ कार्यक्रम संपंन

संक्षेप:

Saharanpur News - पुवांरका में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न हुई। समारोह में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया और भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कई प्रमुख वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के संदेशों पर जोर दिया।

Dec 07, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

पुवांरका। हवन-यज्ञ के साथ श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधिवत संपन्न हुई। समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति के तत्वावधान में अमरदीप कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आचार्य हरि शंकर अन्थवाल, आचार्य कमलेश थपलियाल, आचार्य सुरेश चमोली, आचार्य सुमित कौशिक, आचार्य नवीन एवं आचार्य राकेश जोशी ने वेदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ सम्पन्न कराया और भगवान श्री विश्वकर्मा, शिव परिवार सहित अन्य प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हवन के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह और आस्था का वातावरण बना रहा। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए समाज को अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने का प्रयास करना चाहिए। वक्ताओं ने समाज में एकता, सद्भाव और प्रगति का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य विनोद कुमार, समाजसेवी डॉ. के.पी. धीमान, भाजपा नेता बोध राम धीमान, सुधीर सौहल, ए.के. शर्मा, श्याम लाल धीमान, सुखबीर धीमान, प्रकाश चंद, खंडसारी अधिकारी रमेश शर्मा, डॉ. प्रमोद विश्वकर्मा, दुष्यंत कुमार, सुरेंद्र कुमार, स. गुरमीत सिंह, लोकेश धीमान, अरविंद धीमान, रामनाथ धीमान, मनोज पांचाल, संजय धीमान, सुरेश धीमान, डॉ. जोगेंद्र, बलबीर सिंह, संदीप, अनिल धीमान, कार्तिक धीमान आदि रहे।