Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsPrabhuji s Kitchen Celebrates 100 Months of Free Meals in Saharanpur
प्रभुजी की रसोई ने सौ माह पूरे किए

प्रभुजी की रसोई ने सौ माह पूरे किए

संक्षेप:

Saharanpur News - लोक कल्याण समिति द्वारा संचालित प्रभुजी की रसोई ने 9 अगस्त 2017 से निरंतर सेवा करते हुए 100 महीने पूरे किए। इस रसोई ने 13.5 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया है। कोविड-19 के दौरान भी इसने लाखों जरूरतमंदों को सहायता दी। कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Dec 09, 2025 10:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

लोक कल्याण समिति द्वारा जनमंच के निकट नौ अगस्त 2017 से संचालित प्रभुजी की रसोई ने मंगलवार को अपनी निरंतर सेवा के सौ माह पूरे किए। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में इसके संस्थापक तथा सहारनपुर के तत्कालीन कमिश्नर और वर्तमान में नई दिल्ली में नैफेड के एमडी दीपक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीपक अग्रवाल ने कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे श्रेष्ठ मानव सेवा है। प्रभुजी की रसोई पिछले सौ महीनों से बिना एक दिन रुके प्रतिदिन लगभग चार सौ लोगों को स्वच्छ, गरिमापूर्ण और गुणवत्तापूर्ण निशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण दो वर्षों में रसोई ने लाखों जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाकर मानवता की मिसाल पेश की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समिति के सचिव शीतल टंडन के अनुसार अब तक करीब साढ़े तेरह लाख लोगों को भोजन कराया जा चुका है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। इस अवसर पर कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार, डीएम मनीष बंसल, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, नगर आयुक्त शिपू गिरि सहित अनेक अधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने दीपक अग्रवाल का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।