Saharanpur News: बिजली चोरी रोकने को पॉवर कारपोरेशन का चलेगा फिर बड़ा अभियान

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: देवबंद में बिजली चोरी को रोकने और लाइन ह्रास कम करने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने एक नया अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने चोरी वाले क्षेत्रों की जांच के लिए टीमों का गठन किया है, जो उपभोक्ताओं के मीटर और बिलों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। यह अभियान शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान निर्धारित किया गया।

Saharanpur News: बिजली चोरी रोकने को पॉवर कारपोरेशन का चलेगा फिर बड़ा अभियान

Saharanpur News: देवबंद। नगर में बिजली चोरी से बढ़ते लाइन ह्रास को कम करने के लिए पॉवर कारपोरेशन एक बार फिर बिजली चोरी रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक चोरी वाले क्षेत्रों में मॉर्निंग रेड के साथ मीटर और सर्विस केबल की भी जांच की जाएगी। शुक्रवार को पॉवर कारपोरेशन की पीडब्ल्यूड गैस्ट हाउस में हुई बैठक में अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद (एसई), सागर, राहुल शर्मा और धर्मपाल राजपूत ने फीडर नंबर दो, तीन, पांच और 1-ए में चोरी बाहुल्य क्षेत्रों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने मॉर्निंग रेड, मीटर बाहर करने, सर्विस केबल में कट पाए जाने पर कार्रवाई और लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की स्थिति की जानकारी ली।

अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से बिजली चोरी नहीं रुकने के कारणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं का डेटाबेस तैयार कर लिया गया है। जिन उपभोक्ताओं के मीटर में कम रीडिंग आ रही है या मीटर में गड़बड़ी की आशंका है, उन्हें भी चिह्नित किया गया है। बताया कि लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के घरों से जांच अभियान आरंभ होगा। बताया कि अभियान के लिए स्थानीय स्तर पर चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। टीमें चोरी बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर जांच करेंगी। इस दौरान एक्सईएन अंकित कुमार वशिष्ठ, एसडीओ लव कुमार, जेई विष्णु कोठारी, विजय कुमार शर्मा, मोहम्मद जीशान, रिंकू कुमार, संदीप कुमार और प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: बिजली चोरी रोकने को पॉवर कारपोरेशन का चलेगा फिर बड़ा अभियान