मतदान केंद्रो पर पहुंची पोलिंग पार्टिंया
मतदान कराने को पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्र पर बुधवार को ही पहुंच गई। 11 हजार 40 कर्मचारियों की तैनाती मतदान केंद्रो पर की गई...
मतदान कराने को पोलिंग पार्टिया मतदान केंद्र पर बुधवार को ही पहुंच गई। 11 हजार 40 कर्मचारियों की तैनाती मतदान केंद्रो पर की गई है। जनता रोड स्थित वेयर हाउस से पोलिंग पार्टिया रवाना हुई। डीएम आलोक कुमार पांडेय और प्रेक्षक रणवीर शर्मा ने वेयर हाउस का जायजा लिया।
बुधवार सुबह सात बजे से ही मतदान अधिकारी और कर्मचारी वेयर हाउस में डयूटी के लिए जुटना शुरू हो गए थे। आलम ये था कि दस बजे तक जनता रोड पूरी तरीके से जाम हो गया था। वेयर हाउस में विधानसभा वार टेबल लगाई गई थी। कर्मचारियों ने अपनी विधानसभा वार टेबल से चुनाव सामग्री प्राप्त की। मतदान के लिए वेयर हाउस से 2760 पोलिंग पार्टिया रवाना हुई जिसमें 11 हजार 40 कर्मचारियों की तेनाती की गई है। इसके अलावा 285 पोलिंग पार्टियों में 1140 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है। चुनाव सामग्री लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मतदान केंद्रो पर निकल गए। डीएम आलोक कुमार पांडेय, प्रेक्षक रणवीर शर्मा और सीडीओ प्रणय कुमार सिंह वेयर हाउस में स्थिति का जायजा लेते रहे। डीएम आलोक कुमार पांडेय और सीडीओ प्रणय सिंह ने कर्मचारियों की छिटपुट समस्याओं का समाधान भी किया। शाम तक पोलिंग पार्टिया रवाना होती रही।
ड्यूटी कटवानें को लगी रही कतारें चुनाव की ड्यूटी कटवानें को लेकर कर्मचारियों का तांता लगा रहा। कोई छोटे बच्चे तो कोई बीमारी का हवाला देकर ड्यूटी करने मे असमर्थता जता रहा था। सीडीओ प्रणय सिंह उचित समस्या पर कर्मचारी की ड्यूटी काट रहे थे। महिलाएं अपने पति व बच्चों के साथ वेयर हाउस पर चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंची थी।