अवैध खनन से भरा ट्रक किया सीज

Apr 07, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - चिलकाना में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को सीज किया। एएसपी सिमरन सिंह के अनुसार, थाना चिलकाना और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान के तहत चेकिंग के दौरान ओवरलोड अवैध खनन सामग्री से भरे ट्रक को रोका। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

अवैध खनन से भरा ट्रक किया सीज

चिलकाना, संवाददाता। पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनिज सामग्री से भरे एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया। एएसपी सिमरन सिंह ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए थाना चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पठेड़ चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच में पाया गया कि ट्रक में ओवरलोड अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक को थाना चिलकाना परिसर में खड़ा कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।