ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरनाइट कर्फ्यू लगते ही पुलिस ने बढ़ा दी सख्ती

नाइट कर्फ्यू लगते ही पुलिस ने बढ़ा दी सख्ती

नाइट कर्फ्यू लगने के बाद शहर में पुलिस ने सख्ती बढा दी थी। बाजारों में सन्नाटा पसर गया था। दिल्ली रोड, कोर्ट रोड व घंटाघर पर पुलिस की ओर से...

नाइट कर्फ्यू लगते ही पुलिस ने बढ़ा दी सख्ती
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 13 Apr 2021 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

नाइट कर्फ्यू लगने के बाद शहर में पुलिस ने सख्ती बढा दी थी। बाजारों में सन्नाटा पसर गया था। दिल्ली रोड, कोर्ट रोड व घंटाघर पर पुलिस की ओर से बैरिकैडिंग कर दी थी। वही पुलिस की ओर से दुकानों को बंद करने का अनाउसमेंट किया जा रहा था। हिन्दुस्तान ने पांच स्थानों का जायजा लिया।

सोमवार को नाइट कर्फ्यू लगने के बाद घंटाघर पर पुलिस ने सख्ती बढा दी थी। बाजारों की अधिकतर दुकानें बंद हो गई थी केवल आवश्यक वस्तुओं वाली दुकानें ही खुली हुई थी। जो लोग सडकों पर थे वो घर पहुंचने की जल्दी में लग रहे थे। प्रमुख चौराहों पर पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर दी गई थी और पुलिस की ओर से बाहर निकले लोगो से पूछताछ की जा रही थी। आवश्यक कार्यो से निकले लोगो को जाने दिया जा रहा था वरना बाकि लोगो को घर लौटा दिया जा रहा था। पुलिस की ओर से बिना मॉस्क लगाए लोगो का चालान भी किया जा रहा था। पुलिस की गाडी से लगातार अनाउंसमेंट कर दुकानें बंद करने को कहा जा रहा था। अनाउसमेंट सुनकर दुकानदार भी धडाधड दुकानें बंद कर रहे थे। कुछ ने दुकानें खोल रखी थी लेकिन पुलिस की गाडी देखकर दुकानें तुरंत बंद कर ली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें