खामनेई की मौत पर जुलूस निकालने में 26 नामजद समेत दर्जनों अज्ञात पर मुकदमा
Saharanpur News - खामनेई की मौत पर शोक जुलूस निकालने के लिए पुलिस ने 26 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिना अनुमति जुलूस निकालने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। पुलिस वीडियो फुटेज की मदद से अन्य लोगों की पहचान कर रही है और प्रशासन ने नागरिकों से अनुमति लेने की अपील की है।

खामनेई की मौत पर रविवार को नगर में शोक जुलूस निकालने पर पुलिस ने 26 नामजद सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोगों द्वारा शोक व्यक्त करते हुए नगर के मुख्य बाजार, नाइयों वाली गली और अन्य मार्गों से होकर जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शोक प्रकट किया। घटना के समय जिले में बीएनएस 163 लागू थी। ऐसे में पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया लेकिन भीड़ विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ती रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के इस प्रकार का जुलूस निकालना नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों के अनुसार, जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी, इसलिए एहतियातन कार्रवाई की गई। वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुटा है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की नागरिकों से अपील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के कार्यक्रम या जुलूस के आयोजन से पूर्व विधिवत अनुमति अवश्य लें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



